होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ECLGS 5.0 योजना से एमएसएमई को मिलेगा वित्तीय संबल, कानपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम*
 
ECLGS 5.0 योजना से एमएसएमई को मिलेगा वित्तीय संबल, कानपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम*
Updated: 5/30/2026 12:21:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ECLGS 5.0 योजना से एमएसएमई को मिलेगा वित्तीय संबल, कानपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।अग्रणी जिला बैंक कार्यालय, कानपुर नगर द्वारा वित्तीय सेवा विभाग (DFS), राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यासी कंपनी लिमिटेड (NCGTC), राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), लीड बैंक एवं JanSamarth/PSB Alliance के समन्वय से ECLGS 5.0 योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को उद्योग निदेशालय सभागार, जी.टी. रोड, सर्वोदय नगर में एक भव्य Outreach Programme का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), उत्तर प्रदेश के संयोजक शैलेन्द्र कुमार सिंह, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के अवर सचिव शैलेन्द्र कुमार एवं विशेष कार्याधिकारी (OSD) मधुरिता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इसके अतिरिक्त MSME-विकास एवं सुविधा कार्यालय, कानपुर के निदेशक वी.के. वर्मा, उप आयुक्त उद्योग मनोज कुमार चौरसिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख भबानी शंकर परिडा, NCGTC के सहायक महाप्रबंधक अभिषेक मालवीय, JanSamarth एवं PSB Alliance के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) आदित्य चन्द्र सहित विभिन्न सदस्य बैंकों, उद्योग संगठनों एवं एमएसएमई इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए SLBC संयोजक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ECLGS 5.0 योजना एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, कार्यशील पूंजी संबंधी समस्याओं को दूर करने तथा रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बैंकों से पात्र इकाइयों तक योजना का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया।
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के अवर सचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार एवं बैंकिंग तंत्र के संयुक्त प्रयासों से MSME क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी तथा योजना के माध्यम से उद्योगों को वर्तमान आर्थिक चुनौतियों से उबरने में सहायता प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान NCGTC एवं JanSamarth टीम द्वारा ECLGS 5.0 योजना की पात्रता, गारंटी कवर, आवेदन प्रक्रिया एवं JanSamarth Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एवं केनरा बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए।
एमएसएमई उद्यमियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने योजना को उद्योग क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकाधिक पात्र इकाइयों को योजना से जोड़ना एवं औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
ECLGS 5.0 योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र उद्यमी JanSamarth Portal पर आवेदन कर अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
हिंदी पत्रकारिता के 200वें वर्ष पर गोष्ठी एवं भव्य पत्रकार सम्मान समारोह
28वें दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
मरकज़ी ईदगाह बेनाझाबर में शासन के निर्देशों के अनुरूप ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न
एडीजी जोन ने श्रमिकों द्वारा वेतन,सेवा शर्तों एवं अन्य मांगों को लेकर की समीक्षा गोष्ठी
ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी और बौद्धिक दिव्यांगजनों को मिलेगा कानूनी सहारा, परिजन बन सकेंगे विधिक संरक्षक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :