आईआरईपीएस ई-नीलामी माॅडयूल के माध्यम से होगी स्टाॅलों की नीलामी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | यात्रियों को खाने-पीने के साथ ही पानी की बेहतर सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में प्रयागराज मंडल के अलग-अलग स्टेशानों पर स्टाॅल व वाटर वेंडिंग मशीन लगाने के लिए प्रयास को मूलरूप दिया जा रहा है।
अत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत् अब स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर वेंडिंग मशीन के साथ ही खानपान जैसे बहुउददेशीय स्टाल लगाये जाने के लिए आनॅलाइन बोलियां आमंत्रित की गयी, जिसके अंतर्गत स्टेशनों पर ई-नीलामी प्रक्रिया के बाद इकाइयों को पांच वर्ष के लिए आवंटित किया जायेगा। बताया जाता है कि इन बहुउददेशीय स्टाल के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया आईआरईपीएस के इ-नीलामी माॅडयूल के माध्यम से की जा रही है। नीलामी प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए बताय गया कि अलग-अलग स्टाॅलों के लिए तीन, चार तथा पांच जून को सुबह 11 बजे से आनॅलाइन बोली लगायी जायेगी। यह स्टाॅल प्रयागराज मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर लगाये जायेगें।