एडीजी जोन द्वारा महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारी, जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी(पुलिस/प्रशासन) व कार्यदायी संस्थाएं (सुरक्षा, गोपनीय एवं संचालन) के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता, संवेदनशील बिन्दुओं तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा गोष्ठी के दौरान निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित रखा जाए, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही सभी अधिकारियों को संवेदनशील सूचनाओं पर सतत निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा गोष्ठी में आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी, हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर उपस्थित रहे।
|