विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता रैली निकाली गई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l इंडियन बैंक आरसेटी हमीरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक अवध किशोर दुबे द्वारा पौध रोपण किया गया एवं जागरूकता रैली निकाल कर अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक किया एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का सार है, वनों की कटाई की जगह वृक्षारोपण करना प्रकृति को बचाने का पहला कदम है। वृक्षों का संरक्षण कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यकता है। संस्थान के निदेशक हरिश्चन्द्र द्वारा भी लोगों को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया गया l वृक्षों की संख्या बढ़ने से पर्यावरण रहने के लिए अधिक सुरक्षित हो जाता है इसलिए सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाये और उनकी देखभाल करे। इस अवसर पर संकाय सदस्य योगेन्द्र कुमार, संकाय शांतम ओमर, वरिष्ठ कार्यालय सहायक रविकांत प्रजापति एवं डोमेन ट्रेनर गगन मिश्रा व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।