नवीन गल्ला मंडी के पास ट्रक-डम्पर की भीषण भिड़ंत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी के पास गुरुवार शाम ट्रक और डम्पर के बीच हुई भीषण भिड़ंत में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि डम्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब चार बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक मोहित पुत्र गुरुप्रसाद निवासी गुरगुज, थाना सुमेरपुर घायल हो गया। घायल चालक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
|