पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को धर-दबोचा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | फजलगंज पुलिस और स्वाट टीम सेंट्रल की संयुक्त कार्यवाही में दो शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा।
पकड़े गए शातिर वाहन चोर लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने हुए था।
पकड़े गए दोनों शातिर अभियुक्त सोहेल खान निवासी बजरिया अनमोल सैनी निवासी रोशन नगर को किया गिरफ्तार है। बताया गया कि पकड़े गए दोनों चोर मोटरसाइकिल को चोरी करके उसके पार्ट्स काटकर कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने चोरी किए गए मोटरसाइकिल के पार्ट्स खरीदने वाले राम जी कबाड़ी बारहसिरोही की दुकान में छापा मारकर मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक मोटरसाइकिल और मोटरसाईकिल के कटे हुए पार्ट्स और कटी हुई नंबर प्लेट बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।