केशव मधुवन वाटिका में योग एवं ध्यान केन्द्र आयोजित किया गया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत पिछले एक सप्ताह से आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार केशव मधुवन वाटिका योग एवं ध्यान केन्द्र में वरिष्ठ योग शिक्षक श्याम बिहारी शर्मा व उमा कांत शुक्ला द्वारा योग कराया जा रहा है। उसी क्रम में शनिवार को योग शिक्षकों ने योगीजनों को योग करना क्यों आवश्यक है,उम्र के हिसाब से कौन योग ज्यादा उपयोगी हैं और उनसे क्या फायदा है इसके बारे मे विस्तार से बताया। योग कराने के साथ योग करने की सही विधा, योग करने के समय बरती जाने वाली सावधानियां एवं किस यौगिक क्रिया से किस रोग में क्या फायदा होता है इसके बारे में बहुत उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि भारत के ऋषि मुनियों की प्राचीनतम योग विधा को आज पूरा विश्व न केवल स्वीकार कर रहा है बल्कि योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिलने के साथ ही विश्व स्वीकारिता में भी चमत्कारित वृद्धि हो रही है। आज डॉक्टर भी इस विधा को अपनाने के साथ ही लोगो को इसको अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे है।योग कक्षा में प्रमुखरूप से राजेन्द्र अवस्थी,जयराम दुबे, आर के त्रिपाठी, राम प्रकाश पाण्डेय, बी के तिवारी,डॉक्टर चन्द्र भूषण गौड़, पी के त्रिपाठी, किशोर कुमार, संजय भदौरिया कप्तान सिंह, पंकज अग्रवाल, सुधीर शुक्ला,अतुल निगम,राजू निगम,ओम प्रकाश गौतम,राज विशंभर सचान,रोशन लाल वर्मा आदि उपस्थित रहे
|