मंदिर के दानपात्र पर चोरों ने किया हाथ साफ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गंगा किनारे बसे गांव के एक हनुमान जी के मंदिर में रखे दानपात्र पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। भक्तों को घटना की जानकारी होने के बाद वह आक्रोशित हो गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महाराजपुर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांव नफसगढ़ में बने एक हनुमान मंदिर मे रखे दानपात्र पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि दानपात्र में लगभग 15 हजार रू0 थे। मंदिर के पुजारी का कहना है कि दोपहर में मंदिर बंद कर वह चले जाते है। सन्नाटे का फायदा उठाकर दोपहर में ही चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की यदि ग्रामीणों द्वारा शिकायत दी जाती है तो कार्यवाई की जायेगी।
|