होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  एमएसएमई दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को निर्यात एवं सरकारी खरीद की योजनाओं की जानकारी
 
एमएसएमई दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को निर्यात एवं सरकारी खरीद की योजनाओं की जानकारी
Updated: 6/30/2026 12:35:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एमएसएमई दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को निर्यात एवं सरकारी खरीद की योजनाओं की जानकारी
*उद्यम पंजीकरण, सार्वजनिक खरीद नीति और निर्यात संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।एमएसएमई दिवस (27 जून) के उपलक्ष्य में एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, कानपुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सोमवार को कार्यालय के समिति कक्ष में एमएसएमई योजनाओं पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फिक्की फ्लो (महिला) के सहयोग से किया गया, जिसमें महिला उद्यमियों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, निर्यात की संभावनाओं तथा सरकारी खरीद नीति की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वी.के. वर्मा, निदेशक, एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, कानपुर ने कहा कि यदि एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमी अपने उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना चाहते हैं तो उन्हें उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और डिज़ाइन पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमी सार्वजनिक खरीद नीति के माध्यम से अपने उत्पादों की आपूर्ति सीधे सरकारी विभागों को कर सकती हैं, जिससे उनकी आय एवं व्यवसाय का विस्तार होगा।
एस.के. पाण्डेय, उपनिदेशक, एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय, कानपुर ने एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश में रोजगार सृजन में यह क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि भारत के कुल निर्यात में एमएसएमई क्षेत्र की लगभग 48.5 प्रतिशत तथा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 31 प्रतिशत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।
अमित बाजपेयी, सहायक निदेशक ने एमएसएमई मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं—पीएमएस, उद्यम पंजीकरण एवं सार्वजनिक खरीद नीति—की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएमएस योजना के तहत उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर व्यापक बाजार तक पहुंच बना सकते हैं तथा निर्धारित शर्तों के अनुसार व्यय की प्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उद्यम पंजीकरण पूरी तरह ऑनलाइन, निःशुल्क एवं पेपरलेस प्रक्रिया है, जिसमें किसी प्रकार के हार्डकॉपी या सॉफ्टकॉपी दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं होती। सार्वजनिक खरीद नीति के अंतर्गत सरकार द्वारा कुल खरीद का 25 प्रतिशत एमएसएमई से तथा उसमें से 3 प्रतिशत महिला स्वामित्व वाले उद्यमों से क्रय किए जाने का प्रावधान है।
आलोक कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक, एफआईईओ, कानपुर ने वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्यात प्रक्रिया एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन सोनिका रस्तोगी, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने किया। कार्यशाला में नीरज कुमार, सहायक निदेशक, तथा फिक्की फ्लो की पदाधिकारी एवं सदस्य अंकिता गर्ग, रोली गुप्ता, पूजा खन्ना और सुषमा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला उद्यमी उपस्थित रहीं।
अंत में अविनाश कुमार अपूर्व, सहायक निदेशक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं ,निष्पक्ष कार्यवाही के दिए निर्देश
भरत तिवारी प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग तेज
जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
दो -दो राइफल लेकर घूमने के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
रेलिंग से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा कानपुर रेफर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :