होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने साझा की जानकारी
 
मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने साझा की जानकारी
Updated: 7/1/2026 6:10:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने साझा की जानकारी
*1200 मतदाताओं के मानक पर होगा सम्भाजन, 4 जुलाई को प्रकाशित होगी आलेख्य सूची
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) की कार्यवाही, निर्धारित मानकों एवं समय-सारिणी की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए मतदेय स्थल भवनों एवं उनसे संबद्ध निर्वाचक नामावली के भागों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। सम्भाजन की कार्यवाही में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित मतदाता अपने निवास के निकट स्थित मतदेय स्थल से संबद्ध रहें तथा किसी भी परिवार के सदस्यों के नाम यथासंभव एक ही अनुभाग एवं एक ही मतदेय स्थल पर रहें।
*4 जुलाई को मतदेय स्थलों के आलेख्य सूची का होगा प्रकाशन
बैठक में बताया गया कि 4 जुलाई को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित कर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके पश्चात उक्त सूची पर आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। वर्तमान सांसदों, विधानसभा सदस्यों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का निस्तारण करते हुए 18 जुलाई तक सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव 25 जुलाई तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।
*मतदाता सुविधा को प्राथमिकता
सम्भाजन की कार्यवाही के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदाताओं को यथासंभव अपने निवास के निकट मतदेय स्थल उपलब्ध हो तथा लगभग दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े। पुराने, जर्जर एवं अस्थायी भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के स्थायी एवं उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। जहां नई आवासीय कॉलोनियां एवं ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां विकसित हो चुकी हैं, वहां आवश्यकता के अनुसार नए मतदेय स्थलों की स्थापना पर विचार किया जाएगा। सभी मतदेय स्थल यथासंभव भूतल पर स्थापित किए जाएंगे तथा दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए रैम्प सहित आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। राजनीतिक दलों से प्राप्त सभी शिकायतों एवं सुझावों का सम्यक परीक्षण कर उनका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी, एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा, एसडीएम बिल्हौर मनीष कुमार सहित जनपद के समस्त विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसर तथा भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सांसद ने रेलवे अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक दिसंबर 2027 तक एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार होगा सेंट्रल स्टेशन: सांसद
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
कैबिनेट मंत्री ने किया मण्डल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री काॅन्क्लेव - 2026 का भव्य शुभारंभ
अपशिष्ट प्रबंधन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
25/26 जून की काली रात में इमरजेंसी की घोषणा कर हुई थी लोकतंत्र की हत्या: दिनेश शर्मा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :