राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष आज हमीरपुर में करेंगी समीक्षा बैठक
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति आज जनपद हमीरपुर के भ्रमण पर रहेंगी। अपने भ्रमण के दौरान वे सायं 5:15 बजे कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में सामाजिक एवं शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, आरक्षण संबंधी प्रावधानों तथा अन्य कल्याणकारी उपायों की प्रगति की समीक्षा करेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा जारी बैठक सूचना के अनुसार समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व उपस्थित रहेंगे। बैठक में पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आरक्षण व्यवस्था एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, कौशल विकास मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।