होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  संपुर्ण समाधान दिवस में आयी 147 प्रकरणों में 11 का मौके पर निस्तारण
 
संपुर्ण समाधान दिवस में आयी 147 प्रकरणों में 11 का मौके पर निस्तारण
Updated: 7/6/2026 10:38:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

संपुर्ण समाधान दिवस में आयी 147 प्रकरणों में 11 का मौके पर निस्तारण
- 10 साल से दौड़ रहे प्रेमप्रकाश को समाधान दिवस में मिली संशोधित खतौनी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। टीईटी परीक्षा के चलते शनिवार समाधान दिवस सोमवार को होना निश्चित हुआ था। जिसमें डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 147 प्रकरण आए, जिनमें 11 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।प्राप्त प्रकरणों में सर्वाधिक 50 राजस्व विभाग से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के 18, केडीए के 19, नगर निगम के 25, केस्को के आठ, शिक्षा विभाग के सात तथा स्वास्थ्य विभाग के दो प्रकरण प्राप्त हुए। शेष प्रकरण अन्य विभागों से संबंधित रहे।  डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष प्रकरण पहुंचने पर तत्काल अभिलेखीय जांच कराई गई और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप अनधिकृत रूप से दर्ज काश्तकारों के नाम हटाकर संशोधित खतौनी उन्हें उपलब्ध कराई गई। दस वर्षों से अधिक समय से राजस्व अभिलेख दुरुस्त कराने के लिए दौड़ रहे यशोदा नगर निवासी प्रेमप्रकाश तिवारी की समस्या का सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में समाधान हो गया। इसी दौरान आयोजित विशेष शिविरों में 17 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड तथा 24 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाए गए। बिनगवां निवासी कंचन सिंह नया बिजली कनेक्शन न मिलने की समस्या लेकर पहुंचीं। डीएम के निर्देश पर मौके पर ही झटपट पोर्टल से आवेदन कराया गया और विद्युत कनेक्शन जारी करा दिया गया। वहीं दिव्यांग पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत लेकर आए छपेड़ा पुलिया निवासी शिवम त्रिपाठी का शिविर में ही आय प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें उपलब्ध करा दिया गया। लक्ष्मीपुरवा निवासी केला देवी ने घर के सामने लंबे समय से कूड़ा एकत्र होने की शिकायत की। नगर निगम की टीम भेजकर तत्काल कूड़ा हटवाया गया। गंभीरपुर निवासी प्रकाश नारायण की शिकायत पर मोहल्ले में काफी समय से खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करा दी गई। रामचंद्र के बिजली बिल की जांच कर उन्हें वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया। मधू त्रिपाठी के विद्युत मीटर की रीडिंग एवं ओटीपी के आधार पर बिल दुरुस्त कराया गया। मृतक विमल कुमार गौतम की पत्नी को आर्थिक सहायता दिए जाने के प्रकरण की भी मौके पर समीक्षा की गई। जांच में जिलाधिकारी स्तर से सहायता की स्वीकृति पूर्व में प्रदान किए जाने की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वीकृत धनराशि के अंतरण की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित कराई गई। डीएम ने शेष सभी प्रकरणों का शासनादेश में निर्धारित सात दिन की अवधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में डीसीपी सत्यजीत गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, केडीए सचिव अभय पांडेय, अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।- 17 दिव्यांगजनों के बने यूडीआईडी कार्ड, पेंशन व सहायक उपकरण के पंजीकरणसंपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सोमवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आयोजित विशेष शिविर में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ा गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 20 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया, जिनमें 17 के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए, जबकि तीन को अग्रेतर जांच के लिए रेफर किया गया। शिविर में पांच दिव्यांगजनों का पेंशन और आठ का सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण किया गया। दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए चिह्नित किया गया, दो के एनपीसीआई लिंक बैंक खाते खोले गए तथा छह के आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कराए गए।- 24 किसानों के बने किसान क्रेडिट कार्डसंपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसानों के लिए आयोजित विशेष शिविर में 24 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए। एलडीएम आदित्य चंद्रा ने बताया कि शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना, इसकी उपयोगिता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को केसीसी का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
परिक्षेत्रीय हथकरघा पुरस्कार चयन समिति की बैठक में डीएम ने देखे उत्पाद
गंगा टास्क फोर्स के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान, वन महोत्सव पर हरियाली का संकल्प -वृक्ष हमारे जीवन का अनमोल आधार
मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़-कलक्टरगंज पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, 16 मोबाइल और नकदी बरामद
मिशन 'सेफ फ्यूचर' अभियान में 21 वाहनों का हुआ चालान, 3 हुए सीज किए
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी 9 को जनसुनवाई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :