कांग्रेस सांसद ने तिलक हॉल में की वार्ता,भाजपा पर साधा निशाना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में सांसद राजेश रंजन पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी और राम मंदिर के निर्माण का श्रेय लेने वाले आज जब चढ़ावा चोरी सामने आई तो भाजपाई गायब क्यों हैं।आज मोदी और योगी आगे आकर ज़िम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे।लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने राम मंदिर से जुड़े चोरी के संवेदनशील मामले पर बेहद तीखे और बुनियादी सवाल खड़े कर अपनी स्पष्ट और बेबाक राय रखते हुए उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि जो लोग इस पूरे घटनाक्रम और संदिग्ध गतिविधियों में खुद संलिप्त हैं, अगर वही इस मामले की जांच की कमान संभालेंगे तो चोरी का सच कभी जनता के सामने आ ही नहीं सकता। सत्ता द्वारा अपने ही लोगों को क्लीन चिट देने की इस सोची-समझी कोशिश पर हमला बोलते हुए उन्होंने साफ किया कि यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ और सिर्फ लीपापोती करने और जनता की आंखों में धूल झोंकने का एक जरिया बनकर रह गई है। कहा कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से यह मांग दोहराती है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी निष्पक्ष और पूरी तरह स्वतंत्र एजेंसी द्वारा समयबद्ध तरीके से कराई जाए ताकि देश के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और आस्था के इस पावन केंद्र पर लगे दाग को साफ किया जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता,प्रियंका गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,शीलू श्रीवास्तव,विशाल गुप्ता,श्यामू गुप्ता,दिलशाद अहमद,विनोद अवस्थी,अब्दुल माबूद,अमिताभ दत्त मिश्रा,राम शंकर राय,देव राय आदि थे।
|