अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुरारा पुलिस द्वारा 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त रवि उर्फ प्रशान्त श्रीवास पुत्र स्व0 दासी जो कस्बा कुरारा वार्ड नं0 01 का निवासी है पुलिस ने कुरारा से गिरफ्तार किया l
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुरारा पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया l गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह,का0 कुलदीप मिश्रा ,का0 विशाल यादव,का0 पीकेन्द्र यादव आदि शामिल रहे l