एडीजी जोन ने झाँसी के समस्त थानों हेतु ई-मालखाना पोर्टल का किया शुभारम्भ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा समीक्षा गोष्ठी के दौरान जनपद झाँसी के समस्त थानों हेतु ई-मालखाना पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। ई-मालखाना प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक माल मुकदमाती को यूनिक फत् कोड के साथ पंजीकृत किया जाएगा। प्रत्येक साक्ष्य बॉक्स पर थाना, अपराध संख्या, दिनांक एवं आइटम कोड अंकित रहेगा तथा फत् कोड स्कैन करते ही संबंधित माल मुकदमाती का पूर्ण विवरण तत्काल उपलब्ध होगा। इससे माल मुकदमाती के रख-रखाव में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित अनुरेखण सुनिश्चित होगा। ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से थानों में माल मुकदमाती के प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाया जाएगा, जिससे विवेचना की गुणवत्ता एवं कार्यकुशलता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारी एवं श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी व श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर उपस्थित रहे।
|