श्री जगन्नाथ जी भगवान के पुलिस आयुक्त ने किए दर्शन
- बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा बादशाहीनाका क्षेत्र अन्तर्गत रथ यात्रा मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) महेश कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज आनंद ओझा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण उपरांत पुलिस आयुक्त ने श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पुजारियों एवं आयोजनकर्ताओं से भेंट कर रथ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु समन्वय स्थापित किया।