होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : आयुक्त
 
जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : आयुक्त
Updated: 7/18/2026 11:54:00 PM By Reporter-

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : आयुक्त
-सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनशिकायतें, विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं विभिन्न संस्थानों का किया औचक निरीक्षण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा के आयुक्त अजीत कुमार ने शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के साथ तहसील मौदहा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत आयुक्त ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायतीराज, सिंचाई, जल जीवन मिशन, विद्युत, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक 
 कर जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने तथा जलभराव एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए।
आयुक्त ने पीसीएफ, मौदहा का औचक निरीक्षण कर उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाए गए। उन्होंने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने, वितरण व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी बनाए रखने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मकराव के निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक पाई गईं, किन्तु स्वास्थ्य केन्द्र के पहुंच मार्ग पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी, मौदहा को अपनी उपस्थिति में सफाई कार्य पूर्ण कराकर फोटो सहित अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियमित उपस्थिति, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मकराव के निरीक्षण में शिक्षण कार्य व्यवस्थित मिला, जबकि विद्यालय का शौचालय अत्यंत गंदा तथा कुछ आधारभूत संरचनाएं क्षतिग्रस्त पाई गईं। इस पर आयुक्त ने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी, हमीरपुर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यालयों की स्वच्छता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण हेतु बच्चों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समापन पर आयुक्त  अजीत कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित क्षेत्रीय भ्रमण, सतत अनुश्रवण एवं पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीआईजी ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान
डीएम व एसपी द्वारा "संपूर्ण समाधान दिवस" पर फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण
प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार का जन्मदिन सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया
कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग 10 अगस्त तक, किसान समय से करें आवेदन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :