डीआईजी ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश एस ने शनिवार को सिसोलर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, लॉकअप, ई-मालखाना, सीसीटीवी व्यवस्था तथा विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, जनसुनवाई के मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) से संवाद कर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक सिसोलर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।