एडीजी जोन ने नव स्थापित परिवार परामर्श केंद्रों का वर्चुअल के जरिए किया ई-उद्घाटन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा जनपद कानपुर देहात के सर्किल डेरापुर, सिकन्दरा, रसूलाबाद एवं भोगनीपुर में नव-स्थापित परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से ई-उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन ने जनपद कानपुर देहात की इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि परिवार परामर्श केन्द्रों की स्थापना आमजन को सुलभ, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे परिवारों में आपसी संवाद एवं सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में पुलिस महानिरीक्षक, झॉसी परिक्षेत्र, झॉसी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व जोन के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।