होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आज से शहर में शुरू होगा निःशुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान
 
आज से शहर में शुरू होगा निःशुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान
Updated: 7/21/2026 10:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आज से शहर में शुरू होगा निःशुल्क खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान
- समय पर टीकाकरण और भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण से ही मिलेगा पशुओं को बेहतर सुरक्षा हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि खुरपका-मुंहपका (फुट एंड माउथ डिजीज-एफएमडी) से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। इसी क्रम में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद कानपुर नगर में 22 जुलाई 2026 से खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी गोवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण पशुपालकों के द्वार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका पशुओं में होने वाली अत्यंत संक्रामक एवं आर्थिक दृष्टि से हानिकारक वायरल बीमारी है। यह रोग मुख्य रूप से गाय, भैंस, बैल, बछड़े, बकरी, भेड़ तथा सूकर जैसे खुर वाले पशुओं में फैलता है। एक संक्रमित पशु के संपर्क में आने से यह बीमारी तेजी से अन्य पशुओं में फैल सकती है। डॉ. सिंह ने बताया कि इस रोग के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, मुंह, जीभ, मसूड़ों एवं होंठों पर दर्दयुक्त छाले, अधिक मात्रा में लार टपकना, खुरों के बीच छाले पड़ना, चलने में कठिनाई, लंगड़ापन, खुर फटना, चारा-पानी छोड़ देना, दूध उत्पादन में अचानक कमी अथवा दूध सूख जाना, गर्भित पशुओं में गर्भपात तथा छोटे बछड़ों में हृदय प्रभावित होने के कारण अचानक मृत्यु तक की संभावना शामिल है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति होती है। दूध उत्पादन घट जाता है, पशुओं की कार्यक्षमता कम हो जाती है, उपचार पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है तथा कई बार लंबे उपचार के बाद भी पशु पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाते। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह रोग संक्रमित पशु, उसकी लार, दूध, मल-मूत्र, नाक से निकलने वाले स्राव, दूषित चारा-पानी, वाहन, उपकरण, कपड़े तथा संक्रमित व्यक्तियों के माध्यम से भी फैल सकता है। इसलिए एक संक्रमित पशु पूरे गांव या क्षेत्र के पशुओं के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। हालांकि आठ माह से अधिक अवधि के गाभिन पशुओं, चार माह से कम आयु के बछड़ों तथा बीमार पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया जाएगा। पशुशालाओं की नियमित साफ-सफाई करें, कीटाणुनाशक दवाओं का प्रयोग करें, बीमार पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें, बाहरी पशुओं को सीधे अपने पशुओं के साथ न रखें तथा स्वच्छ चारा एवं पानी उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लगभग 21 दिन बाद पशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है, इसलिए समय पर टीकाकरण कराना आवश्यक है। रोग फैलने के बाद टीकाकरण का तत्काल लाभ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि यदि किसी पशु में खुरपका-मुंहपका के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल निकटतम पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क करें तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के पशु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर न ले जाएं। डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक पशु के कान में ईयर टैग लगाया जाएगा, यदि पहले से टैग नहीं लगा है, तथा उसका भारत पशुधन ऐप (बीपीए) पर पंजीकरण कराया जाएगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बुजुर्ग महिला का हत्यारोपी नाती गिरफ्तार,रस्सी से गला घोट कर की थी हत्या
पशुओं को संक्रामक रोग से बचाने के लिए पशुपालक अवश्य कराएं टीकाकरण : मुख्य पशुचिकित्साधिकारी
सुभाष बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध विशेष अभियान, 04 बाल श्रमिक कराए गए मुक्त, 04 सेवायोजकों को नोटिस जारी
मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ’कर्मचारी नामांकन अभियान- 2026’ किया प्रारम्भ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :