बुजुर्ग महिला का हत्यारोपी नाती गिरफ्तार,रस्सी से गला घोट कर की थी हत्या
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना राठ क्षेत्र के ग्राम मवई में तीन दिन पूर्व आपसी विवाद में शोभा रानी पत्नी स्वर्गीय राम दीन राजपूत उम्र 80 वर्ष की हत्या उनके पारिवारिक नाती गजेंद्र राजपूत ने चारपाई की रस्सी से गला घोट कर कर दी थी। राठ पुलिस ने हत्यारोपी गजेंद्र राजपूत को मोर्चरी हाउस के पास बने यात्री प्रतीक्षालय पनवाड़ी रोड से घटना में प्रयुक्त एक रस्सी व कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार19जुलाई को दोपहर करीब 2:00 बजे शोभा रानी उम्र 80 वर्ष की हत्या पारिवारिक नाती गजेंद्र ने चारपाई की रस्सी से गला घोटकर कर दी थी। सोमवार को वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें रस्सी से गला कसने से मौत होने का खुलासा हुआ। मृतका शोभा रानी के बेटे बहादुर राजपूत ने पारिवारिक भतीजे गजेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया था। किंतु वृद्धा के शरीर में चोट का कोई निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारपाई की रस्सी से गला घोटने से मौत होने की बात सामने आई है।