सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सरीला, हमीरपुर l अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जरिया क्षेत्रान्तर्गत शल्लेश्वर मंदिर, सरीला का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत कस्बा सरीला बाजार का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सरीला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।