मंदिर के पुजारी की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना बिवार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोहारी के किनारे स्थित मंदिर की देखरेख पुजारी अवधेश उर्फ नारद जी पुत्र लल्लू कुशवाहा द्वारा की जाती है। दिनांक 25 जुलाई.2026 को समय करीब शाम 4:30 बजे ग्राम लोहारी का विवेक कुमार पुत्र उदयभान कुशवाहा, जो प्रायः मंदिर में आता-जाता था तथा पुजारी के साथ उठना-बैठना था, वह मंदिर में चोरी करना चाहता था जिसका विरोध मंदिर के पुजारी ने किया इस बात से खफा होकर विवेक ने पुजारी को जमकर लात घुसो से मारा और गांव की जनता पुजारी को मार खाता देखती रही l पुलिस ने इस प्रकरण में पुजारी अवधेश उर्फ नारद से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी l