प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, कानपुर नगर की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को गैंजेस क्लब, कानपुर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश की केन्द्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, निदेशक उर्सला चिकित्सालय, अपर निदेशक कानपुर मंडल, सीएमएस कांशीराम ट्रॉमा सेंटर, उर्सला चिकित्सालय, डफरिन चिकित्सालय, केपीएम चिकित्सालय तथा कानपुर जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों ने सहभागिता की। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, कानपुर नगर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित डा. अमित सिंह गौर तथा सचिव पद पर डा. संगम सिंह सचान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डा. दीपमाला चक, उपाध्यक्ष (सामान्य) के दो पदों पर डा. अनुज दीक्षित एवं डा. नीरज सचान, वित्त सचिव पद पर उर्सला चिकित्सालय के डा. मुन्नालाल विश्वकर्मा, सदस्य केन्द्रीय कार्यकारिणी पद पर डेंटल सर्जन डा. शेख हसनैन तथा संपादक पद पर डा. शशि रंजन पटेल ने भी शपथ ग्रहण की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. अमित सिंह गौर वर्तमान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथा पूर्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह रहे। इस अवसर पर महासचिव डा. शरद वैश्य, उपाध्यक्ष डा. जगमोहन, उपाध्यक्ष डा. यशोवर्धन सिंह, उपाध्यक्ष (मुख्यालय) डा. मोहित सिंह, वित्त सचिव डा. प्रवीण कुमार, संगठन मंत्री डा. धीरज मिश्रा तथा संपादक डा. मो. जमील अनवर सहित प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की सम्पूर्ण केन्द्रीय टीम उपस्थित रही।
|