होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सजावटी पौधों एवं लैंडस्केपिंग पर एक दिवसीय हुई संगोष्ठी
 
सजावटी पौधों एवं लैंडस्केपिंग पर एक दिवसीय हुई संगोष्ठी
Updated: 7/31/2026 1:21:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सजावटी पौधों एवं लैंडस्केपिंग पर एक दिवसीय हुई संगोष्ठी
- फ्लोरीकल्चर और लैंडस्केपिंग पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वरोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता:राजश्री
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के उद्यान महाविद्यालय, स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, सीएसजेएमयू तथा कानपुर फ्लोरीकल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में "सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग के लिए सजावटी पौधे'' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन सीएसए के प्रसार निदेशालय में किया गया। कार्यक्रम में सीएसजेएमयू तथा सीएसए के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने अपने उद्बोधन में पुष्पोत्पादन के बढ़ते आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फूलों की खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं किसानों से आधुनिक फ्लोरीकल्चर तकनीकों को अपनाकर उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पुष्पों में एक दूसरे के प्रति प्रतिस्पर्धा भाव न होकर समरसता का भाव होता है, जो हमको भी सीखना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक एवं निदेशक प्रसार प्रो. (डॉ.) वी. के. त्रिपाठी ने विभिन्न प्रकार के पॉटिंग मिश्रण, गमलों की तैयारी, पौधों के उचित रख-रखाव तथा सजावटी पौधों के वैज्ञानिक प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही पॉटिंग तकनीक पौधों की स्वस्थ वृद्धि एवं आकर्षक सौंदर्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, सीएसजेएमयू के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को लैंडस्केप डिजाइन एवं ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों की भी जानकारी दी। कानपुर फ्लोरीकल्चर सोसायटी की सचिव राजश्री डालमिया ने कहा कि फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. साधना वैश्य, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर , डॉ. साची गुप्ता, सहायक आचार्य, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या तथा डॉ वाय.सी. गुप्ता ने विषय वस्तु से संबंधित अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया तथा सजावटी पौधों की उन्नत तकनीकों से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह , डॉ। विनोद प्रकाश, डॉ. पी के राठी,डॉ. विजय कुमार कन्नौजिया तथा शिक्षकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बॉडी वोन कैमरे से लैश होंगे टीटी- ट्रेन में चेकिंग के दौरान यात्रियों और टीटी के बीच रहेगी पारदर्शिता
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन
राजकीय पॉलिटेक्निक को मिलेगी नई पहचान
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले दुरुस्त करा लें आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :