शीतलपुर में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
-निःशुल्क विधिक सहायता व हेल्पलाइन 15100 की दी जानकारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद के विकासखंड कुरारा की ग्राम पंचायत शीतलपुर में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी गई।
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन तथा सचिव वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित शिविर में पैनल अधिवक्ता शिवबरन सेन ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया,नालसा की योजनाओं और नागरिकों के विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं और हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर विधिक परामर्श एवं सहायता का लाभ उठा सकते हैं। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सेवाओं की सराहना की।