ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत विकास योजना विषयक ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत रिसोर्स सेंटर महोबा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रबंधक प्राची गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए पाई डेटा के महत्व तथा ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण में उसकीउपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षक देवेंद्र अरजरिया ने प्रतिभागियों सतत विकास लक्ष्य तथा संविधानकी ग्यारहवीं अनुसूची में वर्णित29 विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायतविकास योजना तैयार करने की 13 चरणों वाली प्रक्रिया को विस्तार से जानकारी देते हुईयोजनाओ के सहभागी दृष्टिकोण पर बल दिया।प्रशिक्षक किरन मैडम ने ग्राम सभा की भूमिका ब्लॉक एवं जिला पंचायत विकास योजना, पी आर ई एस एच जी अभिसरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर समस्त ग्राम विकास अधिकारी , पंचायत सहायक, ने प्रतिभाग किया।