सुगम यातायात योजना को लेकर पुलिस उपायुक्त ट्राफिक ने विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme" के अंतर्गत घंटाघर चौराहा , कोपरगंज तिराहा , डिप्टी पड़ाव एवं जरीब चौकी चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण तथा चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। प्रमुख चौराहा/तिराहा से ई- रिक्शा, ई-ऑटो , टेम्पो आदि को कम से कम 100 मीटर की दूरी पर सवारी बैठाने व उतारने हेतु निर्देशित किया गया तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए एवं चौराहा/ तिराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाए जिससे यात्रियों के मैक्सिमम ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके। बताया गया कि “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान रूट मार्शल व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहें।
|