मेट्रो द्वारा की जा रही दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही का धरना प्रदर्शन कर किया जायगा मुखर विरोध
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उ प्र कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंण्डल मेट्रो के प्रोजेक्ट प्रबंधक से नरोना चौराहा मालरोड़ स्तिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गाँधी प्रतिमा स्थल के मुख्य द्वार पर सोंची समझी साजिश के तहत अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराये जाने के संबंध मे विरोध दर्ज कराने के लिए मिलना चाहता था लेकिन किसी की साजिश या डर कर कार्यालय से चले गए।यह की काफ़ी जद्दोजहद व आक्रामक रुख के बाद मोबाइल पर उनके सुरक्षा अधिकारी राकेश तिवारी ने अपने मोबाइल no 9198255345 पर बात कराई मोबाईल पर वार्ता के दौरान मेरे द्वारा प्रतिमा स्थल पर अवैध निर्माण का विरोध किया गया तथा कहा कि पहले ही मेट्रो द्वारा इंदिरा गाँधी प्रतिमा स्थल के साथ छेड़छाड़ की जा चुकी है उनके स्वरुप को बिगड़ने का कुत्सित प्रयास कर प्रतिमा स्थल को ध्वस्त किया जा चुका है लेकिन अब किसी भी क़ीमत पर मेट्रो द्वारा की जा रही दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही का धरना प्रदर्शन कर मुखर विरोध किया जायगा तब प्रोजेक्ट प्रबंधक ने अश्वस्त किया की बात करके उसे दूसरी जगह स्थानानंतरित करा दिया जायेगा प्रतिनिधि मंडल मे पूर्व पार्षद अनिल बाजपेई,पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील राठौर, पी सी सी सदस्य ग्रीन बाबू सोनकर, पी सी सी सदस्य अनूप श्रीवास्तव, लायर्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, दिनेश दीक्षित,विनयपाण्डेय,भूपिंदर सिंह भदौरिया, प्रमोद गुप्ता,दीप पाण्डेय चुन्नू निगम, बंटू बाजपेई मुन्ना खा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
|