बल्क वेस्ट जनरेटर" के नए प्रावधानों पर हुई विस्तृत कार्यशाला
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार 'सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026' एवं मा. उच्चतम न्यायालय के निर्देश को दृष्ठिगत रखते हुए "बल्क वेस्ट जनरेटर" के नए प्रावधानों पर एक विस्तृत कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यशाला में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर एवं डॉ अजय संखवार की अध्यक्षता में सभी जेडएसओ, सैनिटरी इंस्पेक्टर, डोर-टू-डोर की एजेंसी एवं डोर टू डोर कंपनी के सुपरवाइजर ने भाग लिया। बैठक में उन्होंने कचरा प्रबंधन के नए नियमों के सही क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की एवं बल्क वेस्ट जनरेटर को अपने उत्पन्न किए गए गीले कचरे के निस्तारण के बारे जागरूक करने हेतु एक जनजागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया ! इस कार्यशाला में बीडब्ल्यूजी संस्थाओ को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के लिए समस्त जोनल स्वच्छता अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों का निर्देशित किया गया।इस दौरान रविश प्रभारी रफीजुल रहमान समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
|