होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत मानसिक रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम
 
नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत मानसिक रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम
Updated: 8/7/2026 12:17:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत मानसिक रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश की महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशन एवं प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान एवं नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत मानसिक रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
नशा मुक्ति पखवाड़े अभियान के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त युवा ही सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने सभी युवाओं का मनोबल बढ़ाते हए उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय चौधरी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने नशा रोकथाम हेतु जन-जागरूकता, शीघ्र पहचान, उपचार एवं पुनर्वास को आवश्यक बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। विभाग द्वारा जागरूकता पोस्टरों का निर्माण एवं प्रदर्शन किया गया, जिसमें जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत सुंदर एवं जागरूकतापरक पोस्टर तैयार किए। इन पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की सरल भाषा में जानकारी दी गई। साथ ही नशे की लत के चेतावनी संकेत, बचाव के उपाय, उपचार की उपलब्ध सुविधाएँ तथा समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता लेने का संदेश भी आमजन तक पहुँचाया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में एम.बी.बी.एस. इंटर्न्स आस्था गुप्ता (प्रथम स्थान), अमिषा सिंह (द्वितीय स्थान) एवं आयुष्मा सिंह (तृतीय स्थान) ने पुरस्कार प्राप्त किए। इन विजेता प्रतिभागियों को 15 अगस्त 2026 को पुरस्कृत किया जाएगा। नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसमें नर्सिंग मेडिकल कॉलेज, कानपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। यह नुक्कड़ नाटक मरीजों एवं उनके परिजनों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिससे जागरुकता उत्पन्न करने में सहायता मिली।  कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. आयुषी डी. सिंह, डॉ. कृतिका चावला तथा सीनियर रेजिडेंट डॉ. राधा, डॉ. शुभा, डॉ. क्षितिज, डॉ. विदुषी एवं डॉ. मनीषा तथा जूनियर रेजिडेंट डॉ. अभिषेक उपस्थित रहे। कॉलेज ऑफ नर्सिंग से डॉ. रेनू त्रिपाठी, ट्यूटर श्री शिवम वर्मा एवं श्री छैल देव भी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
66 वर्षीय हाई-रिस्क महिला के जन्मजात हृदय दोष का बिना ओपन हार्ट सर्जरी सफल उपचार
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान
यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का आयोजन
3 से 7 अगस्त तक चलेगा स्कूल आधारित टीडी डीपीटी टीकाकरण अभियान, 60 हजार बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच
विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 का जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :