होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान, व्यापारिक संगठनों से डीएम का आह्वान
 
जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान, व्यापारिक संगठनों से डीएम का आह्वान
Updated: 8/7/2026 12:29:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान, व्यापारिक संगठनों से डीएम का आह्वान
- बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों तक तिरंगा थीम पर सजेगा शहर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और इसमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने व्यापारिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं, निजी संस्थानों तथा अन्य सामाजिक संगठनों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही हर घर तिरंगा अभियान सफल होगा।  डीएम ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। अभियान के दौरान जनपद के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए, राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं का अलंकरण कराया जाए तथा प्रमुख बाजारों, चौराहों और पार्कों को तिरंगा थीम पर सजाया जाए। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों पर आईटीबीपी का बैंड प्रस्तुति देगा। फूलबाग एवं बिठूर में तिरंगा कॉन्सर्ट तथा मोतीझील में तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा, रंगोली और तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों के माध्यम से शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सजाया जाएगा।डीएम ने निर्देश दिए कि तिरंगा रैलियों में विद्यार्थियों, युवाओं, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक रैली की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से होगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण कराया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित रंगोली बनाई जाए तथा विद्यालयों में तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस शासन के निर्देशानुसार आयोजित कर नई पीढ़ी को देश विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े इतिहास से अवगत कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, बीएसए हरिओम सिंह, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।- बॉक्सहर घर तिरंगा अभियान: ध्वज संहिता का रखें ध्यानप्रत्येक नागरिक अपने घर, विद्यालय एवं सरकारी कार्यालय में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराए तथा ध्वज संहिता का पालन करे। ध्वज फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी हमेशा ऊपर रहे। सरकारी परिसरों में ध्वजारोहण सूर्योदय के बाद तथा सूर्यास्त पर सम्मानपूर्वक ध्वज उतारा जाए। 9 से 17 अगस्त तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए गए ध्वज अभियान समाप्त होने के बाद सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखें। राष्ट्रीय ध्वज को कभी फेंकें नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक मोड़कर सुरक्षित रखें। विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रीय ध्वज रात्रि में भी फहराया जा सकता है। किसी भी स्थिति में फटा, कटा अथवा आधा झुका राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा – संकल्प अभियान
वेतन रोका जाना गैर कानूनी : बिजली कर्मियों में आक्रोश
एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गोष्टी
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :