दबंगों ने घर में घुसकर की लाठी डंडों से मारपीट
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव निवासी ग्रामीण ने घर में घुसकर मारपीट किए जाने की तहरीर थाने में देकरकार्यवाही किए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव निवासी गौरीशंकर पुत्र रामनाथ पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि छह अगस्त की रात आठ बजे गांव निवासी किशन कुमार पुत्र बलवीर यादव व इसका पुत्र बलराम ने दरवाजे आकर गाली गलौज की मना करने पर लाठी
डंडे से मारपीट की मारपीट में पीड़ित के बाएं हाथ व कंधे में चोट आई है।तथा जान से मारने की धमकी दी है।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।