रिजर्व पुलिस लाइन्स में “पुलिस जीपी वर्दी स्टोर” का नव निर्माण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस कर्मियों को विभागीय मानकों के अनुरूप आवश्यक वर्दी एवं उससे संबंधित सामग्री एक ही स्थान पर सुगमता, पारदर्शिता एवं निर्धारित गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर में “पुलिस जीपी वर्दी स्टोर” का नव निर्माण कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर के निर्देशन में निर्मित यह स्टोर पुलिस बल के सुविधा एवं कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां पुलिस कर्मियों को उच्च गुणवत्ता की आवश्यक सामग्री नियमानुसार, उचित अभिलेखीकरण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। यह नव निर्माण विभागीय व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।