गंगा पुनरुत्थान एवं वृक्षारोपण कर गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन जागरूकता अभियान |
-सूबेदार रणवीर सिंह ने छात्र,छात्राओं को गंगा पुनरुत्थान का बताया उद्देश्य |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने कैंटोनमेंट बोर्ड जूनियर हाई स्कूल लाल कुर्ती कानपुर नगर में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में गंगा पुनरुत्थान एवं वृक्षारोपण जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैंटोनमेंट बोर्ड जूनियर हाई स्कूल लाल कुर्ती कानपुर नगर के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त एवं जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणवीर सिंह ने गंगा पुनरुत्थान एवं वृक्षारोपण के उपलक्ष में विद्यालय के छात्र - छात्राओं को अवगत कराया कि गंगा पुनरुत्थान का उद्देश्य गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त करना उसके प्राकृतिक प्रभाव एवं जैव विविधता को सुरक्षित करना और नदी के किनारों पर पर्यावरण को बेहतर बनाना है। गंगा हमारी प्राकृतिक संस्कृति और जीवनदायनी है गंगा के पुनरुत्थान के लिए नदी को प्रदूषण से बचाना सीवेज का उचित उपचार प्लास्टिक का उपयोग कम करना और नदी के किनारो पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना बहुत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण से नदी के किनारों का मिट्टी कटाव कम होता है और हरित क्षेत्रफल बढ़ता है नदी हमारे लिए सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है वह हमारे धार्मिक कार्यक्रमों को भी बनाए रखने में हमारी मदद करती है साथ ही नदी पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए हमें नदी के किनारे वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है नदी के निर्मल अविरल गरिमा को बचाने के लिए एक पौधा जरूर लगाए और गंगा की स्वच्छता बनाए में अपना महत्व पूर्ण योगदान दें ताकि आने वाली पीढ़ियां सुखमय और खुशहाल जीवन यापन कर सके। इसी उपलक्ष्य पर विद्यालय के छात्र,छात्राएं के साथ मिलकर गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने वृक्षारोपण किया। तथा जवानों ने विद्यालय के शिक्षक गण शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गंगा पुनरुत्थान संकल्प लिया। तथा गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं पौधे वितरित किए।