हिन्दुस्तान न्यूज एक्सप्रेस/ बावन अवतार टाइम्स कार्यालय में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।स्वतंत्रता दिवस के पर्व 9 जीवन प्रसार सेवा संस्थान नौबस्ता कानपुर में आज ध्वजारोहण किया गया जिसमें सहयोगी संस्थाएं रही -9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र व हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस/ बावन अवतार टाइम्स नौबस्ता केसा 9 जीवन प्रसार सेवा संस्थान में 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राजेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, परियोजना निदेशक डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान गाया | डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि आज का युवा नशा का आदी हो रहा है नशा छोड़ने कोई आम बात नहीं है कि हम दिमाग में ठान लें और अपनी विल पावर को मजबूत कर लें तो नशे से हम दूर रह सकते हैं युवा नेता प्रियांशु तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) हमें हमारी स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों की याद दिलाता है और हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है ।सभी सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे सहयोगी संस्थाएं इस प्रकार रही 9 जीवन प्रसार सेवा संस्थान (नशा मुक्ति केंद्र) ऑनलाइन न्यूज़ चैनल एसोसिएशन हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस (न्यूज़ चैनल)राष्ट्रीय स्वरूप (हिंदी समाचार पत्र) बावन अवतार टाइम्स (हिंदी समाचार पत्र ) यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जनहित दर्शन (हिंदी समाचार पत्र)कार्यक्रम में उपस्थित सभी केन्द्र व पत्रकार बंधुओं को भारतीय स्वतंत्रता का संकल्प की शपथ दिलाई गयी जिसमें प्रतिज्ञान कराया गया कि हम भारत के लोग, भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर एतद्ववारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है |कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं को बैच, लगा कर सम्मानित किया गया | इस मौके पर जय तिवारी,अंकुर गुप्ता, राजेश कश्यप,संजय सक्सेना,राजेंद्र भक्तानी,रमेश गुप्ता एडवोकेट,विकास मिश्रा, आशीष,रमजान अली,प्रदीप सचान,पवन श्रीवास्तव,जितेन्द्र गौतम,अमरीश त्रिपाठी,पीयूष गुप्ताआदि रहे |
|