तिरंगा यात्रा के पावन अवसर पर उमड़ा जनसैलाब, कौशल गुप्ता के नेतृत्व में हजारों लोग हुए शामिल
संवाददाता फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के तहसील अमरिया कस्बा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौशल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश प्रमुखता से दिया गया। तिरंगा यात्रा कौशल गुप्ता जी के आवास से प्रारंभ होकर पूरे नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई अमरिया सिटी गेट पर सपन्न हुई । तिरंगा यात्रा में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत किया। कौशल गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की तरक्की और मजबूत लोकतंत्र के लिए समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सम्मान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशहित में मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कौशल गुप्ता द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में संतोष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष असगर अली,मो० इमरान , चंदू शर्मा, कमल श्रीवास्तव, अमनदीप सिंह, हर्षित गुप्ता, संचित गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल बाल्मिकी,विशाल गुप्ता, सौरभ गुप्ता(तनु गुप्ता) , वसीम बाबा, विक्की मौर्य , गुलफाम खान, राकेश अरोरा,अरीब खां , अनिल भारती, प्रिंस, हर्ष,देवेंद्र भारती, जतिन, परमेश्वरी दयाल, रज्जन गुप्ता, गुड्डू , चमन, जहीर मलिक समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।
|