एडीजी जोन ने जोनल कार्यालय परिसर पर किया ध्वजारोहण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोनल कार्यालय, कानपुर में ध्वजारोहण कर कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समभाव के साथ निर्वहन करने तथा जनसामान्य की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रत्येक परिस्थिति में नागरिकों को सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अलंकृत कर सम्मानित किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
|