होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद बैठक में जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं
 
ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद बैठक में जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं
Updated: 8/21/2026 12:59:00 AM By Reporter-

ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद बैठक में जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं
-जल जीवन मिशन से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत, विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों एवं जर्जर भवनों को दुरुस्त कराने के निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी  अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रशासकों के साथ संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में ग्राम प्रधानों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न होने, घरों तक पेयजल आपूर्ति न पहुंचने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने, परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरने, जर्जर विद्यालय भवनों, जलभराव एवं कीचड़ सहित विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, नलकूपों के संचालन तथा छुट्टा गोवंश के संरक्षण से संबंधित समस्याएं भी उठाई गईं।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जिन ग्रामों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं, वहां प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त एवं उखड़े विद्युत पोलों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा इसके लिए टाइड ग्रांट की धनराशि का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य करें।
ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने सरकारी बारात घरों से निर्धारित किराया प्राप्त करने के निर्देश दिए, जिससे प्राप्त धनराशि का उपयोग उनके रख-रखाव एवं मरम्मत में किया जा सके। उन्होंने छुट्टा गोवंश को तत्काल गौशालाओं में संरक्षित करने तथा नलकूपों का संचालन निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती सुबोध जोशी सहित समस्त ब्लॉक प्रमुख, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक प्रशासक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विद्यालयों, संपर्क मार्गों, जलभराव एवं दलदल वाले मार्गों सहित जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का किया औचक निरीक्षण
वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा
वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा
पतारा गांव से कावड़ यात्री कानपुर चंदन घाट के लिए रवाना
पीएलवी गणेश सिंह ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :