विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने एक दिवसीय विशाल सत्याग्रह को किया स्थगित |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति केस्को एवं केस्को प्रबंधन के बीच वार्ता तय समय 12 बजे केस्को मुख्यालय में हुई। वार्ता में केस्को संघर्ष समिति प्रतिनिधियों द्वारा पहली मांग, वेतन की माँग पर निलंबित किए गए कर्मचारी आनंद तिवारी की बहाली एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों के रोके गए वेतन के आदेश को निरस्त करने की रखी गई, जिस पर निदेशक तकनीकी द्वारा निलंबित कर्मचारी की बहाली के लिए कमेटी बनाकर जांच कराए जाने एवं जल्द ही बहाली कराए जाने के लिए आश्वासन दिया गया साथ ही रोके गए वेतन को निर्गत किए जाने के सम्बन्ध में जल्द ही आदेश किए जाने का आश्वासन दिया गया। संघर्ष समिति द्वारा सबस्टेशनों पर एस एस ओ तथा हेल्परों की कमी के सम्बन्ध में, निदेशक तकनीकी ने 15 एस एस ओ सैनिक कल्याण निगम से सबस्टेशनों पर तैनात कराए जाने तथा हेल्परों की तैनाती कराए जाने का भी आश्वासन दिया है। निदेशक द्वारा कर्मचारियों के प्रमोशन,टाईम स्केल, मेडिकल रिंबर्समेंट, वर्दी, मृतक आश्रित भर्ती की फाइलों का निस्तारण जल्द से जल्द किए जाने का आश्वासन भी दिया गया। कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश एवं मांगपत्र में दी गई केस्को स्तर की अन्य समस्याओं का समाधान किए जाने के लिए भी आश्वस्त किया गया। निदेशक तकनीकी द्वारा संघर्ष समिति के 22 अगस्त 2026 को एकदिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम को स्थगित किए जाने हेतु आग्रह किया गया, जिस पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सत्याग्रह को फिलहाल स्थगित किए जाने का निर्णय लिया। वार्ता सौहार्दपूर्ण संपन्न हुई।वार्ता में संघर्ष समिति की तरफ से भगवान मिश्रा, पी एस बाजपेई, बी के अवस्थी, कपिल मुनि प्रकाश, गौरव दीक्षित, आरिफ बेग, राम शंकर मिश्रा, राम संवर सिंह, पवन तांबे आदि पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया |
|