76.85 लाख रुपये बकाये के विवाद में आठ दिन से बिजली बंद |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कल्याणपुर क्षेत्र स्थित न्यू माउंट ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड के फ्लैटों में बकाये को लेकर बिजली और जनरेटर बैकअप बंद किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि करीब आठ दिन से बिजली आपूर्ति बंद होने से फ्लैटों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी में बिजली नहीं मिलने से कई लोग बीमार हो रहे हैं। परेशान लोगों ने गुरुवार को को विरोध में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर नहीं मामला शांत हुआ।
कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों पर 76 लाख 85 हजार 152 रुपये का बकाया दिखाकर बिजली और जनरेटर सुविधा बंद करने तथा पुराने मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरडब्ल्यूए ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2026-27 तक बिजली और मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर कुल 76,85,152 रुपये बकाया दर्शाया है।जब संबंधित खातों और वित्तीय अभिलेखों का चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराया गया है। ऑडिटेड बैलेंस शीट और अन्य अभिलेखों में कंपनी के ऊपर इस तरह की कोई देय राशि नहीं निकली।आरोप है कि पुराने मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए बिजली और जनरेटर जैसी जरूरी सुविधाएं बंद कर दी गईं।आरोप लगाया गया है कि आरडब्ल्यूए के सचिव, जो पूर्व में भी एक मुकदमे में आरोपी रह चुके हैं, कथित तौर पर मुकदमे वापस नहीं लेने पर परेशान करने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि सचिव ने कहा कि जब तक मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक कुछ भी ठीक नहीं होगा।थाना प्रभारी कल्याणपुर केशव तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।