कचहरी में चुनावों की आहट पर सक्रिय हुए दावेंदार
- कचहरी परिसर में लगाये जा रहे होर्डिंग्स व बैनल, इंटरनेट मीडिया द्वारा किया जा रहा प्रचार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | वैसे तो कानपुर कचेहरी में अभी चुनाव के लिए समय है लेकिन अधिवक्ता दावेदारों में उत्साह और कोलाहल बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर लायर्स एसोसिएशन का कार्यकाल 25 अगस्त को समाप्त हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर उत्साहित दावेंदार सक्रीय हो गये है। परिसर में होर्डिग्स और बैनल लगाए जा रहे है।
कानपुर कचहरी परिसर में आगामी चुनाव को देखते हुए हलचल तेज हो गयी है। लेेकिन अभी चुनाव के लगभग दो महीने है, क्यों कि अभी सदस्यता सूची को अपडेट करने के साथ ही सभी का शुल्क जमा कराया जा रहा है। कई अधिवक्ता सदस्यों के पते बदले है तो कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं का निधन भी हो चुका है। इस लिए अभी प्रतिशत सदस्यों का ब्योरा अपलोड किया जा चुका है। चुनावों के संदर्भ में बताया गया कि कुछ दावेंदारों द्वारा अधिवक्ताओं से परिचय भी शुरू कर दिया गया है तो सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। बार एसोसएशन की ही तरह अब लायर्स एसोसएशन भी वकीलों का ब्योरा आनलाइन कर रहा है, जिसके अंतर्गत 7800 सदस्यों की सूची अपडेट की जा रही है। माना जा रहा है कि सदस्यता सूची अपडेट होने और सभी का शुल्क जमा होने के बाद ही चुनाव की घोषणा की जायेगी। सदस्यों से फार्म भरवाकर ब्योरा एसोसिएशन के पोर्टल पर आनलाइन किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरान्त हर अधिवक्ता सदस्य का नाम, पता, सीओपी तथा सदस्यता की पूरी जानकारी एक ही क्लिक मल मिल सकेगी।