बारावफात जुलूस की तैयारियों का अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बारावफात जुलूस की तैयारियों के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया | जुलूस मार्ग एवं तैयारियों का निरीक्षण कर निर्धारित जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों एवं आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात एवं कानून-व्यवस्था: जुलूस के दौरान सुगम यातायात संचालन एवं प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई आगामी पर्व बारावफात के अवसर पर प्रस्तावित जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा द्वारा रामलीला मैदान, कोतवाली एवं बेकनगंज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस की तैयारियों, निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया गया। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा संबंधित अधिकारियों से जुलूस के आयोजन एवं पूर्व में की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आयोजन स्थल एवं जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं को देखा गया। जुलूस के दौरान संभावित भीड़, यातायात के दबाव एवं संवेदनशील स्थलों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग एवं आवश्यक बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना महेश कुमार, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे।
|