होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  स्कूलों में चला सफाई अभियान: डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में कक्षों और शौचालयों की सफाई के साथ हुआ कूड़े का निस्तारण
 
स्कूलों में चला सफाई अभियान: डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में कक्षों और शौचालयों की सफाई के साथ हुआ कूड़े का निस्तारण
Updated: 8/24/2026 1:56:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्कूलों में चला सफाई अभियान: डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में कक्षों और शौचालयों की सफाई के साथ हुआ कूड़े का निस्तारण
- बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है: डीएम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत में चयनित शासकीय विद्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सफाई कर्मियों की टीमों ने विद्यालय परिसर से लेकर कक्षों, शौचालयों, बाउंड्रीवाल और छतों तक की व्यापक सफाई की।अभियान के दौरान विद्यालय परिसरों में उगी घास और झाड़ियों की कटाई कर एकत्र कूड़े का निस्तारण कराया गया। कक्षों एवं शौचालयों की सफाई के साथ जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। विद्यालयों की छतों पर उगी घास एवं अन्य वनस्पतियों को हटाया गया, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी बाधित न हो और भवन में सीलन अथवा पानी के रिसाव की समस्या उत्पन्न न हो। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान में सभी खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सफाई कार्य की निगरानी के लिए विकास भवन में कॉल सेंटर स्थापित किया गया, जहां से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संचालित अभियान की मॉनीटरिंग की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने चौबेपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर द्वितीय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवराजपुर ने प्राथमिक विद्यालय बैरी एवं कंपोजिट विद्यालय दुबियाना का निरीक्षण किया। शासकीय विद्यालयों में भी सफाई कर्मियों की टीम गठित कर रोस्टर के अनुसार नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक विद्यालय परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ इसकी लगातार मॉनीटरिंग भी की जाएगी। विद्यालयों की स्वच्छता में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महाकाल पालकी यात्रा एवं बारह वफात जुलूस के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
पूर्व विधायक के प्रतिष्ठान का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन- दिनेश शर्मा ने वंदे मातरम, परिवारवाद, नेताओं की सुरक्षा
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बारावफात जुलूस की तैयारियों का अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने किया निरीक्षण
विद्यार्थियों से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा नशें से पूर्णतः दूर रहने का आह्वान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :