होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पूर्व विधायक के प्रतिष्ठान का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन- दिनेश शर्मा ने वंदे मातरम, परिवारवाद, नेताओं की सुरक्षा
 
पूर्व विधायक के प्रतिष्ठान का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन- दिनेश शर्मा ने वंदे मातरम, परिवारवाद, नेताओं की सुरक्षा
Updated: 8/24/2026 1:59:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पूर्व विधायक के प्रतिष्ठान का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन- दिनेश शर्मा ने वंदे मातरम, परिवारवाद, नेताओं की सुरक्षा और रालोद पर सपा और कांग्रेस पर किए तीखे हमले
- कांग्रेस का वंदे मातरम को लेकर दो छंद न गाने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण:दिनेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । पूर्व डिप्टी दिनेश शर्मा रविवार को गोविन्दनगर में पूर्व विधायक के प्रतिष्ठान उद्धघाटन कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने वंदे मातरम, परिवारवाद, नेताओं की सुरक्षा और जयंत चौधरी को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कांग्रेस के वंदे मातरम के दो छंद गाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास लिखा जाएगा तो वंदे मातरम के विरोध वाला अध्याय काले अक्षरों में लिखा जाएगा।पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि आजादी से पहले कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली था, लेकिन आजादी के बाद उसका स्वरूप बदल गया। कांग्रेस का वंदे मातरम को लेकर दो छंद गाने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। जिन्ना और मुस्लिम लीग ने कभी वंदे मातरम का विरोध किया था और अब कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इसका विरोध कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में वंदे मातरम का विरोध काले अक्षरों में लिखा जाएगा। अखिलेश यादव के भाजपा को लेकर दिए गए बयान पर दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का मतलब उनके लिए 'भारत जान से प्यारा' है। भाजपा सरकार पाकिस्तान के अंदर घुसकर जवाब देना जानती है। श्री शर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी भाजपा सरकार के दौरान हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कुछ बयानों को पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में अपने समर्थन में इस्तेमाल करता है। अखिलेश के पांच सांसद के बयान पर दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी परिवारवाद का अनूठा उदाहरण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल परिवार से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और इसी वजह से तेजी से पतन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर चुनाव के समय ही जनता के बीच सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए इसे 'पॉलिटिकल टूरिज्म' बताया।उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने के फैसले पर अखिलेश के बयान को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि सुरक्षा का आकलन खतरे के आधार पर होता है, इसमें जाति या राजनीतिक दल नहीं देखा जाता। उन्होंने कहा कि मायावती, अखिलेश या किसी अन्य नेता की सुरक्षा आवश्यकता के अनुसार सरकार फैसला करती है। श्री शर्मा ने कहा कि जब बुलेटप्रूफ गाड़ी, कमांडो और सुरक्षा का पूरा इंतजाम लिया जा रहा है, तो सिर्फ बुलेटप्रूफ जैकेट को लेकर सवाल उठाना उन्हें उचित नहीं लगता। ऊन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। जयंत चौधरी को लेकर पूछे गए सवाल पर दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर जयंत चौधरी को 'चवन्नी' कहा जाता है तो यह सिर्फ जयंत चौधरी का नहीं, बल्कि पूरे जाट समाज का अपमान है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वे सिर्फ जाट नेता नहीं, बल्कि सर्वमान्य किसान नेता थे। जयंत चौधरी ऐसी राजनीतिक विरासत से आते हैं, जिसमें देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की परंपरा रही है। दिनेश शर्मा ने कहा कि जयंत चौधरी को 'चवन्नी से रुपया' बनाने जैसी बात कहना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को विरासत में इतनी बड़ी राजनीतिक और सामाजिक पहचान मिली हो, उसे किसी पार्टी की ओर से इस तरह की श्रेणी में रखना पूरे जाट समाज का अपमान है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महाकाल पालकी यात्रा एवं बारह वफात जुलूस के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
स्कूलों में चला सफाई अभियान: डीएम के निर्देश पर विद्यालयों में कक्षों और शौचालयों की सफाई के साथ हुआ कूड़े का निस्तारण
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बारावफात जुलूस की तैयारियों का अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने किया निरीक्षण
विद्यार्थियों से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा नशें से पूर्णतः दूर रहने का आह्वान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :