सावन के अंतिम सोमवार पर नगर पंचायत अध्यक्षl ने शिव मंदिर में की पूजा अर्चना
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा के वार्ड नंबर दस में सावन के अन्तिम सोमवार के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा शिवमन्दिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तथा मंदिर के बाहर शीतल पेयजल के लिय फ्रीजर की स्थापना की गई। नगर पंचायत अध्यक्षा आशारानी कबीर द्वारा वार्ड दस में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रमआयोजित किया गया।तथा पूजा के बाद शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। तथा शिव भक्तों के अनुरोध पर चेयरमैन द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए फ्रीजर की स्थापना कराई। इस अवसर परगोपालदास पालीवाल, दयाशंकर द्विवेदी, गिरीश पालीवाल, सोहन लाल सोनी, सभासद वार्ड दस अंकित पालीवाल, हरनारायण कबीर, अमित द्विवेदी, सहित मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।