पीएलवी गणेश सिंह ने आदर्श पब्लिक एकेडमी में पोस्टर एवं पंपलेट बाटकर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया प्रचार प्रसार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर की सचिव श्री मती वन्दना अग्रवाल के कुशल निर्देशन में सोमवार को आदर्श पब्लिक एकेडमी इंटर कालेज सुमेरपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विधिक जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) गणेश सिंह ने आगामी 12 सितंबर 2026 द्वितीय शनिवार को हमीरपुर जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विधिक जानकारी देकर एवं प्रचार-प्रसार करके जागरूक किया। पीएलवी गणेश सिंह ने विधिक जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावे, बैंक ऋण वसूली, श्रम विवाद, बिजली, पानी के बिल और पारिवारिक विवाद (तलाक को छोड़कर) हल किए जाते हैं। एक सादे कागज में आवेदन करना होता है। कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता है। राष्ट्रीय लोक अदालत का निर्णय सभी पक्षों पर अंतिम और बाध्यकारी होता है। लोक अदालत के फैसले के विरुद्ध किसी भी अन्य न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती है। पीएलवी गणेश सिंह ने आगामी 12 सितंबर 2026 द्वितीय शनिवार को जनपद न्यायालय हमीरपुर के सभागार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी तथा पोस्टर एवं पंपलेट बाटकर प्रचार-प्रसार करते हुए छात्र, छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम में आदर्श पब्लिक एकेडमी इंटर कॉलेज सुमेरपुर की प्रधानाचार्या रेहाना सिद्दीक़ी, विद्यालय के प्रबंधक वसीम सिद्दीकी, समाजसेवी डॉ. जितेन्द्र सागर, शिक्षक कैलाश सोनी एवं शिक्षक हरीराम गुप्त ने भी उपयोगी जानकारी दी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।