उज्जीवन बैंक ने चेस्ट हॉथ्स्पटल को पोर्टेबल वेंटिलेटर एवं मल्टीपेरा मॉनिटर किया भेंट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के डॉ. मुरारी लाल बेस्ट हॉस्पिटल, कानपुर में रोगी सेवाओं एवं चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में उज्जीवन बैंक द्वारा (सी0 एस0 आर0) फंड के अंतर्गत अस्पताल को एक पोर्टेबल वेंटिलेटर तथा एक मल्टीपैरा मॉनिटर प्रदान किया गया। पोर्टेबल वेंटिलेटर एवं मल्टीपेरा मॉनिटर की उपलब्धता से गंभीर श्वसन रोगियों, विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों, रोगियों के स्थानांतरण तथा गहन चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों के उपचार एवं सतत निगरानी में सहायता मिलेगी। इन उपकरणों का आवश्यकता के अनुसार अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों जैसे इमरजेंसी, वार्ड एवं ब्रोंकोस्कोपी प्रोसीजर रूम में उपयोग किया जा सकेगा।विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अवधेश कुमार ने उज्जीवन बैंक के इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से शासकीय चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों को सुदृद्ध करने तथा गंभीर रोगियों को बेहतर, सुरक्षित एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि पोर्टेबल वेंटिलेटर एवं मल्टीपेरा मॉनिटर के जुड़ने से अस्पताल की श्वसन एवं क्रिटिकल केयर सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अवधेश कुमार, प्रो. डॉ. आनंद कुमार, प्रो. संजय वर्मा, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. अर्पिता, डॉ. अखिल सहित विभाग के समस्त रेजिडेंट चिकित्सक उपस्थित रहे तो वंही उज्जीवन बैंक की ओर से सुश्री प्राची जैन (सी0 एस0 आर0 मैनेजर), शिव प्रकाश यादव (ब्रांच मैनेजर), रुपेश शर्मा वैभव गुप्ता (डिप्टी मैनेजर), दिव्य कुमार शुक्ला (ए० सी0 आर0 एम0), सुश्री कीर्ति एवं बैंक की शाखा के अन्य स्टाफ सदस्य रहे।
|