नेफ्रेक्टोमीनेफ्रेक्टोमी टेक्नोलॉजी से 6 साल की मासूम को मेडिकल कॉलेज में मिली जिंदगी जीने की राह
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में 6 साल की मासूम का दायां गुर्दा निष्क्रिय होने के बाद जटिल ऑपरेशन से मिली राहत का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।तिर्वा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों की टीम के प्रयास से जिंदगी जीने की राह ढूंढ रही एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची को आखिर जीवन जीने की राह मिल गई।एक जटिल ऑपरेशन से बच्ची की जिंदगी को बचाया जा सका है।
बताते चलें कि, कन्नौज जिले के शिवाजी नगर निवासी जितेंद्र सिंह की 6 वर्षीय बेटी रेशू के पेट में एक किडनी जन्मजात खराब थी। बच्ची की अल्प आयु होने के कारण डाक्टर ऑपरेशन करने को तैयार नहीं हो रहे थे। समय गुजरने के साथ ही स्थित यह हो गई कि बच्ची के पेट में दर्द और सूजन बढ़ती ही चली गई। स्थित यहां तक पहुंच गई कि, मासूम बच्ची की किडनी में पानी भर गया, जिससे पेट से संबंधित अन्य हिस्सों में भी असहनीय दर्द का सिलसिला शुरू हो गया। गुर्दा भी 20 से 25 से.मी फूल गया था। जिंदगी मौत से जूझ रही बच्ची के परिवार को आखिर तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उम्मीद की नई किरण दिखाई दी।बीते दो दिन पुर्व रेशू को परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाया गया। आखिर बच्ची को कॉलेज में भर्ती किया गया। ब्लड जांच के सैंपल से लेकर अल्ट्रासाउंड ,सीटी स्कैन की जांच प्रक्रिया पूरी की गई।बीते बुधवार को बच्ची का मेजर ऑपरेशन थियेटर में कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट डा. निखिल गुप्ता ने अपनी डाक्टरी टीम के साथ किया।दो घंटे तक ऑपरेशन का सिलसिला जारी रहा,और खराब किडनी को बाहर निकाला गया।आखिर चिकित्सकीय टीम को सफलता हांथ लगी। बच्ची को नई जिंदगी मिली तो परिजनों ने भी ईश्वर और चिकित्सकीय टीम को दुआओं के साथ बधाई दी।डा. निखिल ने बताया कि बच्ची को दर्द से राहत मिल गई है। उन्होंने आगे बताया कि, धीरे धीरे घाव भरने के बाद आने वाले समय में रेशू पूरी तरह सामान्य जीवन जीने की राह पर होगी। मेजर ऑपरेशन प्रक्रिया के दौरान यूरोलॉजी और एनेस्थीसिया टीम में डा. निशांत रंजन, आकाश वर्मा, पीजी डा. सलमान, डा. शिव,एनेस्थीसिया से डा. राजीव रंजन, डा. रमाकांत, डा. सुरभि, के अलावा ओटी स्टॉफ सिस्टर इंचार्ज अनुपमा, नफीसा, शशी, आदि मौजूद रहे।कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. पुष्पेंद्र सिंह और विभागाध्यक्ष मो.अतहर ने बच्ची की जटिल ऑपरेशन की प्रक्रिया में सफलता पाने वाली उपरोक्त टीमों की सराहना करते हुए बधाई दी है।