डेंटल क्लीनिक में लगे फ्री कैंप में 105 मरीजों के दांतों की हुई जांच
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। वीरा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार को शांति प्रेम डेंटल क्लीनिक गुमटी-5 में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश चंद्र ने 105 मरीजों के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों की देखभाल और स्वच्छता के संबंध में परामर्श दिया।डॉ. राकेश चंद्र ने दांतों की नियमित देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दांत और स्वच्छ मुख अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक हैं। शिविर में डॉ. बालेंद्र सिंह, डॉ. वीरेश शर्मा, कीर्ति, किशन आदि का विशेष सहयोग रहा।
|